ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कोई दया नहीं होगी, नितिन गडकरी बोले-डर अच्छा है

DESK: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर बढ़ायी गयी जुर्माने की राशि पर देश भर में हाय-तौबा मची है. लेकिन केंद्र सरकार किसी किस्म की छूट देने के विचार में नहीं है. नये ट्रैफिक नियमों को अमल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कोई दया नहीं होगी, नितिन गडकरी बोले-डर अच्छा है
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर बढ़ायी गयी जुर्माने की राशि पर देश भर में हाय-तौबा मची है. लेकिन केंद्र सरकार किसी किस्म की छूट देने के विचार में नहीं है. नये ट्रैफिक नियमों को अमल में लाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिर कहा है कि वे कोई छूट नहीं देंगे. अगर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों में डर है तो ये डर अच्छा है. मीडिया से बातचीत में बोले गडकरी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर लगने वाली जुर्माने की राशि पहले इतनी कम थी कि किसी को इसकी परवाह ही नहीं थी. लोगों को न डर था ना नियम-कानून के लिए सम्मान. अगर आज ऐसे लोग डर रहे हैं तो ये अच्छा है. सख्त ट्रैफिक नियमों से लाखों लोगों की जान बचेगी. हर साल सड़क दुर्घटनाओं में जितनी जान जा रही है उसमें बहुत कमी आयेगी. भ्रष्टाचार की संभावना को खत्म करेंगे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की संभावना को खत्म किया जायेगा. देश के लगभग सभी बड़े शहरों में नयी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. नये टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से घूसखोरी की संभावना कम होगी. उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को राजी किया जा रहा है कि वे ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें. अगर जरूरत पडी तो केंद्र सरकार भी उनकी मदद करेगी. गौरतलब है कि 1 सितंबर से देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो गया है. इसमें यातायात के नियम तोड़ने वालों के लिए जुर्माने की राशि काफी बढ़ा दी गयी है. इसके बाद देश भर से नयी नयी खबरें सामने आ रही हैं. लोग चालान की कॉपी वायरल कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार किसी किस्म की छूट देने को तैयार नहीं है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें