ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

लुधियाना के GNE कॉलेज में बिहार के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट, CM नीतीश को लिखा लेटर

DESK: लुधियाना के GNE (गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज) में बिहार के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट में बिहार के दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हैं. पीड़ित छा

लुधियाना के GNE कॉलेज में बिहार के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट, CM नीतीश को लिखा लेटर
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: लुधियाना के GNE (गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज) में बिहार के स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. मारपीट में बिहार के दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हैं. पीड़ित छात्रों ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि गिल रोड स्थित गुरुनानक इंजिनीयरिंग कॉलेज मेस में बिहार के छात्रों ने अपने राज्य की डिश मेन्यू में शामिल करने की मांग की थी. जिसके बाद इस बात को लेकर स्थानीय स्टूडेंट्स की बिहार के छात्रों के साथ बहस हुई. उज्ज्वल और अंशु क्लास खत्म होने के बाद जब लौट रहे थे, तब सेकेंड और थर्ड इयर के स्थानीय छात्रों ने बुरी तरह से दोनों की पिटाई कर दी. आरोप है कि स्थानीय छात्रों ने बिहार के छात्रों की बुरी तरह से पिटाई की है. जिसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. मारपीट में बिहार और यूपी के 10 छात्र घायल हुए हैं. पीड़ि‍त छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल में बंधक बना लिया गया है और कॉलेज प्रबंधन उन्‍हें घर जाने नहीं दे रहा है. जिसके बाद बिहार के छात्रों ने सीएम नीतीश कुमार को लेटर लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें