ब्रेकिंग
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

लिपि सिंह को गाड़ी देने वाले रणवीर नंदन पर हो सकता है मुकदमा, कार पास बनवाने वाले MP भी फंसेंगे, राज्यसभा के नियमों का हुआ बड़ा उल्लंघन

PATNA: अनंत सिंह को बिहार लाने गयीं लिपि सिंह को दिल्ली में गाड़ी मुहैया कराने वाले जदयू के MLC रणवीर नंदन पर मुकदमा हो सकता है. वो MP भी फंसेंगे जिन्होंने रणवीर नंदन की गाड़ी के लिए

लिपि सिंह को गाड़ी देने वाले रणवीर नंदन पर हो सकता है मुकदमा, कार पास बनवाने वाले MP भी फंसेंगे, राज्यसभा के नियमों का हुआ बड़ा उल्लंघन
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: अनंत सिंह को बिहार लाने गयीं लिपि सिंह को दिल्ली में गाड़ी मुहैया कराने वाले जदयू के MLC रणवीर नंदन पर मुकदमा हो सकता है. वो MP भी फंसेंगे जिन्होंने रणवीर नंदन की गाड़ी के लिए राज्यसभा से कार पास लिया था. इस मामले में राज्यसभा के नियमों के साथ हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर हो गया है. विपक्षियों ने राज्यसभा के सभापति के पास मामले को ले जाने का एलान कर दिया है. राज्यसभा के नियमों के साथ हुई हेराफेरी किसी MP को कार पास देने के लिए राज्यसभा के नियम स्पष्ट हैं. राज्यसभा के नियमों के मुताबिक सांसद को उसी गाड़ी के लिए कार पास दिया जा सकता है जो उनके खुद के नाम से या उनके पति/पत्नी के नाम से हो. सांसद को कार पास जारी करने के समय बकायदा अंडरटेकिंग देनी पड़ती है. किसी सूरत में किसी विधान पार्षद या गैर सांसद की गाड़ी को MP का कार पास नहीं दिया जा सकता. ऐसे में अगर रणवीर नंदन की गाड़ी के लिए कार पास जारी हुआ है जाहिर तौर पर राज्यसभा के नियमों का उल्लंघन किया गया है. राज्यसभा के नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. रणवीर नंदन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हो सकता है यहां सवाल ये है कि क्या रणवीर नंदन ने खुद अपनी गाड़ी पर MP का कार पास लगाया. अगर ऐसा है तो ये बेहद संगीन मामला है और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हो सकता है. वहीं अगर किसी सांसद ने उनकी गाड़ी के लिए कार पास बनवाया है तो उनके खिलाफ भी राज्यसभा कार्रवाई कर सकती है. राज्यसभा सभापति के पास गुहार लगेगी अनंत सिंह समर्थकों और विपक्षी नेता इस मामले को राज्यसभा के सभापति के पास ले जाने की तैयारी में हैं. राज्यसभा के सभापति को शिकायत भेजने के लिए कागजी तैयारी शुरू हो गयी है. हालांकि इस पूरे मामले में कार्रवाई तभी होगी जब राज्यसभा के सभापति अपना नियमन देंगे.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें