ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

अनंत को मिला RJD विधायक भाई वीरेंद्र का साथ, कहा- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाए गए निर्दलीय एमएलए, जेल में मिले सारी सुविधाएं

PATNA: अवैध हथियार मिलने के मामले में गिरफ्तार निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को राजद विधायक भाई वीरेंद्र का साथ मिला है. मनेर से राजद विधायक भाई विरेंद्र ने अनंत सिंह की मांग का समर्थन कर

अनंत को मिला RJD विधायक भाई वीरेंद्र का साथ, कहा- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाए गए निर्दलीय एमएलए, जेल में मिले सारी सुविधाएं
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: अवैध हथियार मिलने के मामले में गिरफ्तार निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को राजद विधायक भाई वीरेंद्र का साथ मिला है. मनेर से राजद विधायक भाई विरेंद्र ने अनंत सिंह की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें जेल में तमाम तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए. आरजेडी विधायक ने कहा कि अगर अनंत सिंह जेल में वीआईपी सुविधाओं की मांग करते हैं तो उन्हें वो सुविधाएं मिलनी चाहिए. भाई वीरेंद्र ने कहा कि आखिरकार अनंत सिंह एक विधायक हैं और जेल मैनुअल के हिसाब से उन्हें वो सुविधाएं मिलनी चाहिए. इस दौरान आरजेडी विधायक ने दिल्ली दौरे के दौरान पुलिस अधिकारी लिपि सिंह के एक गाड़ी के इस्तेमाल किए जाने को लेकर सवाल उठाए और कहा कि कैसे एक आरोपी को एमपी की गाड़ी में बिठाकर दिल्ली में वो घूमती हैं. भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनंत सिंह को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है. भाई वीरेंद्र ने इस दौरान अनंत सिंह को दिल्ली से पटना लाने के दौरान पुलिस अधिकारी लिपि सिंह की तरफ से निजी गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई पुलिस अधिकारी निजी काम को लेकर अपने पिता की गाड़ी का इस्तेमाल करता है तो इसपर सवाल नहीं उठाया जा सकता है. लेकिन सरकारी काम को लेकर अपने पिता की गाड़ी का इस्तेमाल करना जायज नहीं है और इसकी जांच होनी चाहिए. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें