ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

अनंत सिंह के खिलाफ 15 लोगों का पटना में प्रदर्शन, नीतीश कुमार और लिपि सिंह के पक्ष में नारेबाजी, देखिये दिलचस्प वीडियो

PATNA:  अनंत सिंह के पक्ष में पटना समेत सूबे के दूसरे जिलों में प्रदर्शन के बाद आज सरकार के समर्थक सड़क पर उतरे. 15 लोगों के एक जत्थे ने आज सरकार के पक्ष में न्याय मार्च निकाला. मजेदा

अनंत सिंह के खिलाफ 15 लोगों का पटना में प्रदर्शन, नीतीश कुमार और लिपि सिंह के पक्ष में नारेबाजी, देखिये दिलचस्प वीडियो
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA:  अनंत सिंह के पक्ष में पटना समेत सूबे के दूसरे जिलों में प्रदर्शन के बाद आज सरकार के समर्थक सड़क पर उतरे. 15 लोगों के एक जत्थे ने आज सरकार के पक्ष में न्याय मार्च निकाला. मजेदार बात ये कि इस मार्च का बैनर जितना फीट का था उतने लोग भी प्रदर्शन में शामिल नहीं थे. लोगों के मुताबिक प्रदर्शन करने वालों को पटना के एक छात्रावास से बुलाया गया था. https://youtu.be/byq9yD4w7mI गांधी मैदान से निकला न्याय मार्च तीन दिनों से अनंत सिंह के खिलाफ लोगों का एक समूह प्रदर्शन कर रहा है. पटना में तीन दिन प्रदर्शन हुआ. बेगूसराय में भी अनंत के पक्ष में लोगों ने जुलूस निकाला. जवाब में आज सरकार समर्थकों ने पटना में न्याय मार्च निकाला. गांधी मैदान से ये मार्च निकाला गया, हमारे संवाददाता ने मार्च में मौजूद लोगों की संख्या को गिना. कुल 15 लोग इसमें शामिल थे. जुलूस में शामिल लोग नीतीश कुमार और बाढ की एएसपी लिपि सिंह के समर्थन में नारे लगा रहे थे. वे अनंत सिंह को फांसी देने की भी मांग कर रहे थे. इस न्याय मार्च का नेतृत्व खुद को जदयू का नेता बताने वाले आशीष रंजन पांडेय उर्फ बबलू पांडेय कर रहे थे. वैसे वहां मौजूद लोगों ने बताया कि न्याय मार्च में शामिल 15 में से 10 लोग पटना के एक छात्रावास के थे.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें