PATNA: भारी बारिश के चलते सूबे में एक बार फिर से बाढ़ की हालत गंभीर होती जा रही है. बारिश के चलते राज्य की कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में खतरे के निशान से उपर है जबिक इसके जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक गंगा नदी के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर और बढ़ने की संभावना है.
बता दें कि बक्सर में गंगा नदी फिलहाल खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर उपर बह रही है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक कई नदियों के जलग्रहण इलाकों में बारिश होने की संभावना है. जिससे नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है.
केंद्रीय जल आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में बारिश के चलते कई नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बाढ़ की हालत और बिगड़ सकती है. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कई नदियों के जलस्तर में कमी होने की भी संभावना जताई गई है.
बिहार में बारिश के चलते उफनाई नदियां, कई इलाकों में बाढ़ की हालत गंभीर
PATNA: भारी बारिश के चलते सूबे में एक बार फिर से बाढ़ की हालत गंभीर होती जा रही है. बारिश के चलते राज्य की कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट क





