MUZAFFFARPUR: जिले के सनसनीखेज बालिका गृह कांड मामले में सीबीआई की टीम जांच करने शहर के नगर थाना पहुंची. सीबीआई की टीम बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के सत्यापन के लिए यहां पहुंची.
बता दें कि इस कांड में कई लोगों के नाम आने के बाद इसके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है. आरोप है कि बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर इस गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ अत्याचार करता था और उन्हें देह व्यापार में भी जबरन शामिल करवाता था.
पुलिस ने इस मामले में बालिका गृह के संचालक ब्रजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच कोर्ट ने सीबीआई को सौंप दी है.
मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर: बालिका गृह मामले की जांच करने पहुंची सीबीआई की टीम, बच्चियों का किया सत्यापन
MUZAFFFARPUR: जिले के सनसनीखेज बालिका गृह कांड मामले में सीबीआई की टीम जांच करने शहर के नगर थाना पहुंची. सीबीआई की टीम बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के सत्यापन के लिए यहां पहुंची.