ब्रेकिंग
सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बेतिया गैंगरेप कांड: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया

PATNA: बेतिया गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग की जांच में विरोधाभास सामने आया है. राज्य महिला आयोग की टीम पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट

बेतिया गैंगरेप कांड: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा किया
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बेतिया गैंगरेप मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग की जांच में विरोधाभास सामने आया है. राज्य महिला आयोग की टीम पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है, उसने इस मामले में पुलिस को क्लीन चिट भी दे दी है. वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस-प्रशासन और सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पीड़ित की सुरक्षा से लेकर पुर्नवास तक में गड़बड़ी की बात कही है.


गैंगरेप मामले की जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम शुक्रवार को पटना पहुंची. अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि पुलिस चाहती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित नाबालिग है. उन्होंने कहा कि किशोरी की उम्र से लेकर शिक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया में कई तरह का विरोधाभास है.

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि पीड़ित ने अपनी उम्र 18 साल बताई है, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में उसकी उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई गई है. जबकि आधार कार्ड के अनुसार किशोरी की उम्र 11 साल है. उन्होंने कहा कि इस तरह का विरोधाभास एजेंसियों पर सवाल खड़े करता है. वहीं रेखा शर्मा ने कहा कि बताया जा रहा है कि एक साल पहले किशोरी की शादी भी हो चुकी है लिहाजा यह बाल विवाह का भी मामला बनता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें