ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

ड्यूटी में लापवाही बरतने वाले 194 डॉक्टरों पर कार्रवाई, IMA फैसले के विरोध में उतरा

PATNA : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 194 डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सरकारी अस्पतालों में तैनात इन डॉक्टरों के ऊपर ड्यूटी के दौरान गायब रहने का आरोप है। लाप

ड्यूटी में लापवाही बरतने वाले 194 डॉक्टरों पर कार्रवाई, IMA फैसले के विरोध में उतरा
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 194 डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सरकारी अस्पतालों में तैनात इन डॉक्टरों के ऊपर ड्यूटी के दौरान गायब रहने का आरोप है। लापरवाह डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई में 111 के खिलाफ मानदेय में एक हफ्ते की कटौती और 83 डॉक्टरों के खिलाफ एक वेतन वृद्धि रोके जाने का दंड दिया गया है। दरअसल एमसीआई की टीम ने पिछले साल नवंबर और इस साल अप्रैल-मई के महीने में बिहार के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इस जांच के दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टर अस्पतालों से गायब मिले थे। एमसीआई की अनुशंसा पर बिहार के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह डॉक्टरों के ऊपर कार्रवाई की है। लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के विरोध में आईएमए ने मोर्चा खोल दिया है। आईएमए ने डॉक्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। आईएमए ने डॉक्टरों की वेतन कटौती को गलत बताते हुए सरकार से यह मांग की है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें