PATNA : बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से अपनी नियुक्ति के बाद संजय जायसवाल पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर उनका बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया है।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद संजय जयसवाल का स्वागत करने पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ढ़ोल बाजे के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत किया।
पटना पहुंचने के बाद संजय जायसवाल ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। पार्टी और संगठन ही उनके लिए सब कुछ है वह कोई भी फैसला पार्टी के हित को ध्यान में रख कर लेंगे।
पटना पहुंचे बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय सहित बड़ी तादाद में नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
PATNA : बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पटना पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से अपनी नियुक्ति के बाद संजय जायसवाल पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर उनका





