ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

BJP के बड़बोले नेताओं को नीतीश ने चेताया, कहा-गठबंधन अटूट, घचपच करने वालों का बुरा हाल होगा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए गठबंधन को अटूट बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि गठबंधन मजबूत है और विधानसभा चुनाव में इसका सबको सबूत मिल जाएगा। बीजेपी के अंदर

BJP के बड़बोले नेताओं को नीतीश ने चेताया, कहा-गठबंधन अटूट, घचपच करने वालों का बुरा हाल होगा
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए गठबंधन को अटूट बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि गठबंधन मजबूत है और विधानसभा चुनाव में इसका सबको सबूत मिल जाएगा। बीजेपी के अंदर खाने से मिल रही नसीहत पर नीतीश कुमार ने जमकर पलटवार किया है। 


नीतीश कुमार ने कहा है कि जो लोग भी गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद सबक मिल जाएगा।  नीतीश कुमार ने कहा है कि घचपच करने वालों का बहुत बुरा हाल होने वाला है। बीजेपी के किसी नेता का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों की आदत बेवजह बोलने की होती है। ऐसे नेताओं को यह नहीं पता होता कि चुनाव के समय उनके क्षेत्र में क्या हो रहा है। 


नीतीश कुमार ने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा। बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर हमला बोलने के साथ नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी कम बोलने की नसीहत दी। मजाकिया लहजे में केसी त्यागी का नाम लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल दिल्ली में बैठकर भी सब मुद्दों पर बयान दिया जा रहा है, इससे बचने की जरूरत है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में जाने की सलाह दी थी। साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में एनआरसी लागू किए जाने की मांग रखी थी जिसका बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा, गोपाल नारायण सिंह और बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुशवाहा ने भी समर्थन किया था। बीजेपी नेताओं की तरफ से हो रही बयानबाजी पर नीतीश कुमार का सब्र टूट गया और जेडीयू के राज्य परिषद की बैठक में उन्होंने खुले मंच से सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें