ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

के सी त्यागी बोले-RJD के कई नेता जदयू के संपर्क में, 2020 में तेजस्वी एक साल के लिए अज्ञातवास में जायेंगे

DELHI: जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. त्यागी ने कहा है कि राजद के कई बड़े नेता जदयू के संपर्क में हैं. तेजस्वी यादव इसकी जानकारी मिलने के बाद ही बौखला गय

के सी त्यागी बोले-RJD के कई नेता जदयू के संपर्क में, 2020 में तेजस्वी एक साल के लिए अज्ञातवास में जायेंगे
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: जदयू के प्रधान महासचिव के सी त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. त्यागी ने कहा है कि राजद के कई बड़े नेता जदयू के संपर्क में हैं. तेजस्वी यादव इसकी जानकारी मिलने के बाद ही बौखला गये हैं. त्यागी ने कहा कि 2020 में तेजस्वी प्रसाद यादव अज्ञातवास में चले जायेंगे.


तेजस्वी पर पलटवार

दरअसल तेजस्वी यादव पिछले एक सप्ताह से लगातार जदयू और नीतीश कुमार पर हमला कर रहे हैं. आज जदयू के प्रधान महासचिव ने जवाबी हमला बोला. जदयू नेता के सी त्यागी ने कहा कि राजद के कई प्रमुख नेता जदयू के संपर्क में हैं. RJD के ज्यादातर नेताओं को तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है. बेचैन राजद नेता जदयू से संपर्क साध रहे हैं. इसकी खबर मिलने के बाद ही तेजस्वी प्रसाद यादव बौखलाये हैं और नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. 


हम NDA में रहेंगे, 2020 में तेजस्वी एक साल के अज्ञातवास पर जायेंगे


केसी त्यागी ने कहा कि जदयू को एनडीए में कोई परेशानी नहीं है. 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव जदयू और भाजपा मिलकर लड़ेंगे और 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA को 243 में से 218 सीटें आने जा रही है. इसके बाद तेजस्वी प्रसाद यादव एक साल के अज्ञातवास पर चले जायेंगे. लोकसभा चुनाव के बाद वे तीन महीने तक गायब थे. विधानसभा चुनाव के बाद एक साल तक गायब रहेंगे.


क्या कहा था तेजस्वी यादव ने

दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव ने पिछले एक सप्ताह से लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि राजद का नीतीश कुमार और जदयू से गठबंधन होने का कोई सवाल ही नहीं उठता. कल तेजस्वी ने नया नारा दिया था-नीतीश चाचा भगाओ, बिहार बचाओ. इसके बाद ही जदयू ने जवाबी हमला बोला है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें