ब्रेकिंग
राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामदराज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतचेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बचीमैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाबबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

रेप के आरोपी MLA अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई में क्यों सुस्त हैं पुलिस? कोर्ट से आर्डर के दो दिनों के बाद इश्तेहार लगाने विधायक के घर पहुंची

ARA : 12 साल की एक नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप के आरोपी राजद विधायक अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के हाथ क्यों कांप रहे हैं. रेप के मामले में फरार विधायक के खिलाफ सोमवार को

रेप के आरोपी MLA अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई में क्यों सुस्त हैं पुलिस? कोर्ट से आर्डर के दो दिनों के बाद इश्तेहार लगाने विधायक के घर पहुंची
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
ARA : 12 साल की एक नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप के आरोपी राजद विधायक अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के हाथ क्यों कांप रहे हैं. रेप के मामले में फरार विधायक के खिलाफ सोमवार को ही कोर्ट से इश्तेहार जारी किया था. दो दिन बाद आज पुलिस विधायक के घर पर इश्तेहार लगाने पहुंची. आप अनंत सिंह से जुड़े मामलों को भी याद कर लीजिये जब बिहार की ही पुलिस कोर्ट का आदेश मिलने के बाद कोर्ट से ही सीधे स्पॉट पर रवाना हो जा रही थी. चार थानों की पुलिस विधायक के घर पहुंची रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव के घर पर आज भोजपुर जिले के चार थानों की पुलिस पहुंची. विधायक के घऱ पर इश्तेहार चिपकाया जा रहा है जो कोर्ट ने जारी किया है. इश्तेहार में विधायक को पुलिस के सामने उपस्थित होने को कहा गया है. गौरतलब है कि इश्तेहार कुर्की जब्ती के पहले की प्रक्रिया होती है. अगर इश्तेहार के बाद भी आरोपी पुलिस के सामने हाजिर नहीं होता है तो कोर्ट कुर्की जब्ती का आदेश जारी करता है. अनंत सिंह के मामले में पुलिस की चुस्ती को याद करें दलित तबके से आने वाली एक मासूम के साथ जघन्य अपराध करने वाले विधायक अरूण यादव के खिलाफ भोजपुर पुलिस की कार्रवाई को देखें और अनंत सिंह के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई को याद करें. अनंत सिंह के समर्थक लल्लू मुखिया के मामले में एक दिन में इश्तेहार निकला. अगले दिन कुर्की जब्ती का आदेश हासिल किया गया. कुर्की जब्ती का आदेश मिलते ही कोर्ट से ही पुलिस कुर्की जब्ती करने रवाना हो गयी थी. विधायक अरूण यादव पर दो महीने पहले नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा था. दो महीने से विधायक आराम से घूम रहे हैं. इस बीच किसे किसे मैनेज किया गया और कौन कौन मैनेज हुआ ये आरा में चर्चा का विषय है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें