PATNA : राज्य सरकार ने नगर, पंचायत और प्रखंड शिक्षकों के वेतन के लिए 13 अरब 57 करोड़ 38 लाख रूपये जारी कर दिये हैं. महालेखाकार को भेजे गये पत्र में सरकार ने शिक्षकों के वेतन के लिए दूसरे किश्त के तौर पर ये राशि स्वीकृत और जारी करने की जानकारी दी है.
66 हजार 104 शिक्षकों के वेतन के लिए जारी हुई रकम
दरअसल राज्य में कुल 3 लाख 23 हजार नियोजित शिक्षक स्कूलों मे पढ़ा रहे हैं.इनमें से 66 हजार 104 शिक्षकों का वेतन राज्य सरकार के खाते से और बाकी शिक्षकों का वेतन समग्र शिक्षा अभियान के मद से दिया जाता है. राज्य सरकार ने अपने मद की अनुदान राशि जारी की. यानि 66104 शिक्षकों का वेतन सरकार ने जारी किया है. शेष शिक्षकों का वेतन समग्र शिक्षा अभियान के मद से जारी किया जायेगा.
नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए राज्य सरकार को अपने मद कुल 20 अरब 25 करोड़ 94 लाख रूपये देने थे. इसमें से पहले किश्त के तौर पर 6 अरब 68 करोड़ 56 लाख रूपये पहले ही उपलब्ध करा दिये गये थे. सरकार ने बाकी बची राशि की दसूरी किश्त की स्वीकृति आज दे दी है.
नियोजित शिक्षकों के वेतन के लिए सरकार ने जारी किये 1357 करोड़ रूपये
PATNA : राज्य सरकार ने नगर, पंचायत और प्रखंड शिक्षकों के वेतन के लिए 13 अरब 57 करोड़ 38 लाख रूपये जारी कर दिये हैं. महालेखाकार को भेजे गये पत्र में सरकार ने शिक्षकों के वेतन के लिए दू





