BreakingElection2025Bihar Election 2025: कुछ ने मैदान छोड़ा, तो कुछ ने बढ़ाई सियासी गर्मी; पहले चरण के अखाड़े में 121 सीटों पर इतने उम्मीदवार आजमाएंगे अपनी किस्मत
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल पूरी तरह बज चुका है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब मैदान सज चुका है। राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवार अब चुनावी अखाड़े में हैं।











